24 News update उदयपुर। अम्बामाता थाना पुलिस ने अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ व हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 4.31 ग्राम अवैध एमडीएमए, मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक आरोपी के पास से देशी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार हथियार बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़े, मारपीट और धमकी सहित पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुष्हन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा तथा वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में अम्बामाता थानाधिकारी हुकम सिंह शेखावत के नेतृत्व में की गई।

रानी रोड पर पुलिस को देखकर भागा, पीछा कर दबोचा
पुलिस के अनुसार 8 सितंबर 2026 को अम्बामाता थानाधिकारी हुकम सिंह शेखावत मय पुलिस टीम सर्किल गश्त पर थे। इसी दौरान रानी रोड स्थित श्मशान घाट के पास सुनसान स्थान पर एक युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक भागने लगा। संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद शाहरुख उर्फ सोनू नानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी अहमद हुसैन कॉलोनी, मस्तान बाबा के पीछे, थाना अम्बामाता, उदयपुर बताया। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से प्लास्टिक की थैली में 4.31 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (एमडी) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर यह एमडीएमए डबोक से खरीदना बताया है। मामले में आगे की जांच सुखेर थाने के उप निरीक्षक भोपाल सिंह मीणा द्वारा की जा रही है।

सज्जनगढ़ रोड पर घेराबंदी, पिस्टल और कारतूस बरामद
दूसरी कार्रवाई अवैध हथियार तस्करी और फायर आर्म्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सज्जनगढ़ रोड की तरफ घूम रहा है। सूचना पर अम्बामाता थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने सज्जनगढ़ रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से शहजाद अहमद उर्फ चिनी, उम्र 39 वर्ष, निवासी अमर नगर, थाना अम्बामाता, उदयपुर को डिटेन किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास इन हथियारों का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।

तीन साल पहले 25 हजार में हथियार खरीदने का दावा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी शहजाद अहमद ने कथित तौर पर बताया कि उसने यह हथियार करीब तीन साल पहले 80 फीट सज्जन नगर निवासी अज्जू से 25 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने इलाके में अपना रुतबा कायम रखने और लोगों में खौफ पैदा करने के इरादे से हथियार रखने की बात बताई है। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शहजाद अहमद के खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़ा, मारपीट और धमकी से जुड़े कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों और उसके स्रोत के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

दोनों कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका
एमडीएमए कार्रवाई टीम में अम्बामाता थानाधिकारी हुकम सिंह शेखावत, हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह (1299), सहायक उप निरीक्षक श्याम सुंदर, कांस्टेबल राजकमल (617), कांस्टेबल नन्दकिशोर (1818), कांस्टेबल करतार सिंह (11981), कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह (3129), कांस्टेबल लालचन्द (2103), चालक कांस्टेबल घनश्याम सिंह (2002) तथा कांस्टेबल नरेन्द्र जाखड़ शामिल रहे। वहीं अवैध हथियार कार्रवाई टीम, जो थाना अम्बामाता और डीएसटी की संयुक्त टीम थी, में थानाधिकारी हुकम सिंह, सहायक उप निरीक्षक अमजद खान, हेड कांस्टेबल सज्जन सिंह, हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह, चालक कांस्टेबल घनश्याम, कांस्टेबल राजकमल, कांस्टेबल लालचंद, डीएसटी के सहायक उप निरीक्षक योगेश, डीएसटी हेड कांस्टेबल भंवर बिश्नोई, कांस्टेबल जितेन्द्र तथा कांस्टेबल कयूम खान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के नेटवर्क तथा सप्लाई चैन से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading