24 News update उदयपुर, 8 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए नेहा तलदार को ‘गुरु गौरव सम्मान’ एवं ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
नेहा तलदार शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संगीत के क्षेत्र में भी विशेष रुचि रखती हैं। वे छोटे बच्चों के साथ सहजता से जुड़कर उन्हें प्रेमपूर्ण और आनंदमय वातावरण में सीखने के लिए प्रेरित करती हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए वे समय-समय पर नई-नई रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों का प्रयोग करती हैं। इससे बच्चों में पढ़ाई के साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल को विकसित करने में मदद मिलती है।

बच्चों के साथ मां जैसी ममता और अपनापन
छोटे बच्चों के प्रति नेहा तलदार का स्नेह और अपनापन विशेष रूप से उल्लेखनीय है। वे बच्चों को केवल विद्यार्थी के रूप में नहीं, बल्कि मां जैसी ममता और स्नेह के साथ समझने का प्रयास करती हैं। साथ ही बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके साथ सहज और आत्मीय व्यवहार करती हैं। उनका मानना है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। खेल, कला, संगीत, नृत्य, मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों तथा आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का बेहतर विकास किया जा सकता है। इसी सोच के साथ वे बच्चों को सीखने के लिए लगातार नए और रोचक तरीके अपनाती हैं। नेहा तलदार की इसी समर्पण भावना, रचनात्मक सोच और नवाचारपूर्ण शिक्षण शैली को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान को उनके शिक्षण कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और नन्हे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading