24 News Update उदयपुर, 8 सितम्बर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का पिछले दिनों खांजीपीर और आयड़ इलाके को मिनी पाकिस्तान बताने वाला बयान विवादों में आने के बाद चुनाव ऐने मौके पर मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए मंगलवार को उन्होंने प्रेसवार्ता में नई व्याख्या पेश कर दी। सफाई देने के दौरान भी उनका पूरा तर्क कन्हैयालाल हत्याकांड, पाकिस्तान कनेक्शन और ‘राष्ट्रभक्त मुस्लिम’ के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा। ऐसे में बयान पर उठे सवाल खत्म होने के बजाय बहस का दायरा और बड़ा होता दिखाई दिया।

जैन ने कहा कि राष्ट्रभक्त मुस्लिम हमारे सिर के लिए ताज के समान है, जबकि राष्ट्रद्रोही कोई भी हो, उसके लिए हमारे मन में कोई जगह नहीं है। अपने तर्क के समर्थन में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें अपने सिर का ताज बनाया था।
खांजीपीर को मिनी पाकिस्तान कहने के सवाल पर विधायक जैन ने कन्हैयालाल हत्याकांड का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के आरोपी इसी क्षेत्र से थे और जांच में उनके पाकिस्तान से कनेक्शन की बातें सामने आई थीं।

प्रेसवार्ता में जैन ने अखबारों की पुरानी खबरों की कटिंग पढ़कर सुनाईं और उन्हें बार बार लहराते हुए पत्रकारों को चैलेंज किया कि सवाल पूछो। जैने ने कहा कि यदि मीडिया की खबरों में पाकिस्तान कनेक्शन का उल्लेख था तो उनके द्वारा उसका जिक्र करना गलत कैसे हो गया। अब सवाल यह उठता है कि अगर किसी इलाके में रहने वाले कुछ लोगों के कथित या सिद्ध अपराध का बोझ उस पूरे मोहल्ले की सामूहिक पहचान पर कैसे डाला जा सकता है? अपराधी की पहचान उसके अपराध से होती है या उसके पड़ोस, धर्म या पूरे समुदाय से।
यदि किसी व्यक्ति के विदेशी संपर्क या देशविरोधी गतिविधियों के प्रमाण हैं तो कानून उसके खिलाफ कार्रवाई करता है। लेकिन उसी आधार पर किसी पूरे इलाके को दूसरे देश के नाम से पुकारना सामाजिक रूप से कहीं ज्यादा गंभीर सवाल खड़े करता है। यह सब बातें पिछले दिनों खांजीपीर में हुई मुस्लिम प्रबुद्धजनों की प्रेसवार्ता में सामने आई।

विधायक ने यहां तक कहा कि मेरे बोलने से कुछ नहीं होता और यदि अखबारों की खबरों में गलती थी तो पत्रकार उनसे कह दें कि गलती हुई है, वे अपनी बात मान लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अखबारों में प्रकाशित खबरों के भरोसे पाकिस्तान कनेक्शन का उल्लेख किया।
जैन ने स्पष्ट किया कि उनके अनुसार राष्ट्रभक्त मुस्लिम समाज का सम्मान है और राष्ट्रद्रोही किसी भी धर्म का हो, उसके लिए कोई स्थान नहीं है। प्रेसवार्ता में जैन ने अपने करीब ढाई साल के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की भी जानकारी दी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading