24 News Update शाहपुरा- बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए राहतभरी और बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र के फुलिया कला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को अब मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए डीएमएफटी (DMFT) फंड से ₹2 करोड़ 56 लाख 75 हजार 500 की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।यह पहल क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर संभव हुई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आधुनिक बनाना है।इस योजना के तहत CHC में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था, भवन और आधारभूत ढांचे का उन्नयन, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे आसपास के हजारों ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा और गंभीर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन कम होगा।विधायक बैरवा ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाया जाएगा।फुलिया कलां CHC का मॉडल अस्पताल के रूप में विकास न केवल चिकित्सा सुविधाओं में सुधार लाएगा, बल्कि यह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नई दिशा भी तय करेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी रावतिया में आस्था का महासंगम: तेजाजी महाराज की 11 फीट अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थापित, विधायक जीनगर का सनातन संरक्षण का संदेश