24 News Update भूपालसागर 23 अप्रैल (अरविंद गर्ग)। तहसील क्षेत्र के रावतिया गांव में वीर तेजाजी विकास सेवा समिति एवं समस्त जाट समाज के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के भव्य संगम के साथ संपन्न हुआ। नागौर के मकराना से लाई गई 11 फीट ऊंची श्वेत पत्थर की अश्वारूढ़ प्रतिमा की स्थापना से पूरा क्षेत्र “तेजामय” हो उठा।मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के जीवन आदर्शों को रेखांकित करते हुए कहा कि “तेजाजी ने वचन निभाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जो आज के दौर में सत्य और प्रतिबद्धता की सर्वोच्च मिसाल है।” सनातन संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए समाज को सजग रहना होगा। साथ ही प्रत्येक परिवार से कम से कम एक गाय पालने की अपील भी की।विकास का संकल्प: जाखम का पानी, क्षेत्र की खुशहालीविधायक जीनगर ने क्षेत्रीय विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भूपालसागर, कपासन, धमाणा और सिंहपुर के तालाबों को जाखम बांध के पानी से भरने का सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस योजना को स्वीकृति दे दी है। महोत्सव की शुरुआत गणपति स्थापना से हुई, जिसके बाद दूसरे दिन प्राचीन बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर लोकगीतों पर झूमते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। मकराना से आई प्रतिमा का भूपालसागर में भव्य स्वागत कर गाजे-बाजे के साथ रावतिया मंगरी तक लाया गया। ‘श्री अम्बिका म्यूजिकल ग्रुप, निम्बाहेड़ा’ द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।जनप्रतिनिधियों और समाज की सहभागिताकार्यक्रम में पूर्व प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राणावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा देवी जाट, वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह ओस्तवाल, पंचायत समिति सदस्य सुरेश गाडरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम टांक, थानाधिकारी घेवरचंद रेगर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए शोभा देवी जाट का आभार जताया गया, जबकि अंत में जाट समाज के प्रतिनिधि टोलीराम जाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गुरुवार सुबह 7:22 बजे शुभ मुहूर्त में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद 10 बजे से विशाल महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फुलिया कलां में CHC बनेगा मॉडल अस्पताल, ₹2.56 करोड़ की स्वीकृति से बदलेगा स्वास्थ्य ढांचा भीषण गर्मी में ‘परिंडे’ बने पक्षियों का सहारा, स्कूल स्टाफ ने उठाई दाना-पानी की जिम्मेदारी