24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के बांसवाडा मार्ग उपखण्ड कार्यालय के पिछे स्थित पेंशनर भवन में राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा की सोमवार बैठक आयोजित हुई। बैठक जीवनलाल पाटीदार अध्यक्षता, देवशंकर सुथार, विश्वनाथ पंण्डया, भोगीलाल मोड पटेल के विशिष्ट आतिध्य में बैठक आयोजित की गई । जिसमें पेंशनर समाज के सदस्यों की समस्या एवं समाज सेवा कार्यों पर चर्चा की गई । संरक्षक कुबेलाल जोशी ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में (अप्रैल में जून माह) एक शीतल पेयजल व्यवस्था की जाए जिसे सर्व सहमति से अनुमोदित किया गया । इस कार्य हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान की घोषणा भी की गई । संचालन सचिव राजेंद्र शुक्ला व आभार दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया। बैठक में विजयराम भावसार, मणिलाल पंण्डया ,रमेश वैष्णव ,रमेश पाठक, प्रहलाद भावसार, बलदेव सोमपुरा, मोहनलाल भट्ट ,देवेंद्र जैन, विजय पंण्डया, अशोक रावल के अतिरिक्त कई सदस्य उपस्थित रहे।
पेंशनर समाज की हुई बैठक

Advertisements
