24 News update सागवाड़ा। धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब दिगम्बर जैनाचार्य आचार्य पुलक सागर ससंघ का पाडवा में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। भीमदड़ी से पदविहार करते हुए पहुंचे आचार्य संघ का सकल दिगम्बर जैन समाज ने बैण्ड-बाजों और शोभायात्रा के साथ जोरदार स्वागत किया। बस स्टैंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा पूरे नगर में आस्था और उत्साह का वातावरण निर्मित करती हुई आगे बढ़ी।समाज के प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ने बताया कि आचार्य संघ भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचा, जहां जिनेन्द्र भगवान के दर्शन के पश्चात आचार्य ससंघ के सानिध्य में भगवान महावीर का अभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान मूलनायक भगवान महावीर की प्रतिमा पर धनराज सेठ चितरी द्वारा तथा पारसनाथ भगवान की प्रतिमा पर महेन्द्र निगोत्या (इंदौर) द्वारा शांतिधारा की गई। आचार्य के मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति की कामना की गई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। अभिषेक के पश्चात पाडवा जैन समाज की ओर से आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य आचार्य पुलक सागर ने प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि जीवन में ऐसा नाम कमाना चाहिए जिससे बड़े-बड़े कार्य अपने आप जुड़ जाएं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति से अधिक शक्ति उसके नाम में होती है और तीर्थंकर भगवान ने अपने श्रेष्ठ कर्मों के माध्यम से ही परम स्थान प्राप्त किया, इसलिए वे आज भी पूजनीय हैं। आचार्य ने स्पष्ट कहा कि मनुष्य को धर्म से बचकर नहीं, बल्कि धर्म से सटकर चलना चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति भगवान, गुरु और मंदिर से जुड़ा रहता है, वह कभी जीवन के भ्रमजाल में नहीं फंसता।समाज के संरक्षक कांतिलाल मेहता ने बताया कि इस आयोजन और आचार्य संघ के विहार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रेरणा शाह, आनल शाह, वैभव गोवाड़िया, वरुण पालविया, हेमंत फलोजिया, मुकेश विरदावत, हेमंत पगारिया और राहुल बामणिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया।आचार्य संघ ने इससे पूर्व सोमवार को विमलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पुनर्वास कॉलोनी से पदविहार कर भीमदड़ी गांव में रात्रि विश्राम किया था। मंगलवार प्रातः वहां से प्रस्थान कर पाडवा में मंगल प्रवेश किया गया, जिसके पश्चात सायंकाल आचार्य संघ ने कतिसौर गांव के लिए विहार किया।पाडवा जैन समाज के अध्यक्ष जिग्नेश फलेजिया ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस स्टैंड पर समाज द्वारा भव्य अगवानी की गई। इसके बाद शोभायात्रा के साथ आचार्य संघ ने संभवनाथ जिनालय एवं महावीर स्वामी जिनालय के दर्शन किए, जहां आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री के आशीर्वचन हुए और तत्पश्चात संघ की आहार चर्या सम्पन्न हुई। इस पूरे आयोजन ने पाडवा में धर्म, अनुशासन और सामूहिक आस्था का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेंशनर समाज की हुई बैठक स्वच्छता अभियान के दावों के बीच पुनर्वास कॉलोनी बेहाल, खाली भूखंड बने जंगल