24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 जून 2026 कर दी है, जबकि प्रवेश परीक्षा 22 जून 2026 को आयोजित होगी।बीबीए कन्वेनर डॉ. शैलेन्द्र सिंह राव ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित थी, लेकिन विभिन्न कारणों से आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इसे पांच दिन बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा। 22 जून को होने वाली परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें विश्वविद्यालय के बीबीए कार्यक्रम में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एफएमएस में जामोवी सॉफ्टवेयर पर दो दिवसीय शोध कार्यशाला, 15 से होगा आयोजन लेकसिटी के 14 दिगम्बर जैन मंदिरों में 14 जून से शुरू होंगे सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर