24 News Update उदयपुर, 13 जून। शहर के 14 दिगम्बर जैन मंदिरों में 14 जून से एक साथ आठ दिवसीय सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविरों का शुभारंभ होगा। शिविरों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अशोक नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर उदासीन आश्रम में सभी मंदिरों के संयोजकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शिविर संयोजक पंडित अंकित जैन शास्त्री ने बताया कि रविवार सुबह सभी मंदिरों में मंगलमय वातावरण के बीच उद्घाटन समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिविरों में बालबोध, भक्तामर, छहढाला, इष्टोपदेश, प्रश्नोत्तर रत्नमालिका, रत्नकण्ड श्रावकाचार, सर्वार्थ सिद्धि और आलाप पद्धति सहित विभिन्न धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कराया जाएगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु इन कक्षाओं में भाग ले सकेंगे। शिविरों में 30 से अधिक विद्वान शिक्षकों द्वारा सुबह 7 से 10 बजे और शाम 7:30 से 10:30 बजे तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक शिक्षण दिया जाएगा। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष कुंथु कुमार जैन ने बताया कि प्रत्येक मंदिर में उद्घाटन अवसर पर मंगल कलश स्थापना, जिनवाणी स्थापना, दीप प्रज्ज्वलन और आचार्य चित्र अनावरण जैसे मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समिति के सचिव शशिकांत शाह ने संयोजकों से अधिकाधिक श्रावक-श्राविकाओं को शिविरों से जोड़ने का आह्वान किया, जबकि डॉ. निर्मला बैनाड़ा ने कार्यकर्ताओं से भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रचार मंत्री विकास गदिया ने बताया कि शिक्षण कार्य को सुचारु बनाने के लिए मंदिरों के संयोजकों को आवश्यक पुस्तकें और स्टेशनरी उपलब्ध करा दी गई है। वहीं पंडित अंशुल शास्त्री ने कहा कि धार्मिक ज्ञान के बिना आचरण अधूरा है और ऐसे शिविर समाज में सही आध्यात्मिक समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। बैठक में राजेन्द्र अखावत, कैलाश गंगवाल, प्रकाश अखावत, माणकचंद लुहाड़िया, जिनेन्द्र गांगावत, सुनील वैद, राकेश जैन, नरेन्द्र टाया, लक्की जैन, नेमीचंद पटवारी, मनोज गदिया, जितेन्द्र अग्रवाल, विमल सेठ, तरुण अग्रवाल, मोहित जैन और प्रीति कंठालिया सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीबीए प्रवेश के लिए आवेदन अब 15 जून तक, 22 जून को होगी प्रवेश परीक्षा प्रिया कुमावत, लज्जा भटट् को मिली पीएच.डी. की उपाधि