24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सागवाड़ा के अध्यक्ष जीवनलाल पाटीदार के सानिध्य में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समाज के संरक्षक कुबेरलाल जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोगीलाल मोड पटेल, विजयराम भावसार, विश्वनाथ पंड्या के सानिध्य में अध्यक्ष जीवनलाल पाटीदार द्वारा झंडा फहराया गया।अध्यक्ष जीवनलाल पाटीदार ने देश के शहीदों को याद करते हुए कहा कि हमें यह आज़ादी उन शहीदों के बलिदान से मिली है। पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ पंड्या ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, अतः इस दिन को गणतंत्र दिवस कहते हैं।देवशंकर सुथार ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे संविधान को अपनाने के साथ भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना, जहाँ राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर झंडा फहराते हैं। यह एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है, जो हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है।प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया कि आज के दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य समारोह होता है, जिसमें भारतीय सेना की शक्ति और सांस्कृतिक विविधता दिखाई जाती है। राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा फहराया जाता है। आज के दिन विभिन्न राज्यों की झांकियाँ भारत की समृद्ध संस्कृति और प्रकृति को दर्शाती हैं। यह दिन हमें संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र के महत्व की याद दिलाता है। हमें देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए भी प्रेरित करता है। उपखंड स्तर पर सम्मानित होने पर मणिलाल पंड्या एवं बलदेव सोमपुरा की पुत्री पूनम सोमपुरा को शुभकामनाएँ दी गईं।इस अवसर पर अशोक रावल, देवेंद्र जैन, रमेश वैष्णव, मोरध्वज गुप्ता, अरविंद शर्मा, लक्ष्मीकांत भावसार, पुरुषोत्तम भट्ट, दिनेश पंचाल, गुणवंत भावसार, पीयूष शुक्ला, अशोक भट्ट, भूपेंद्र पाठक, मणिलाल पंड्या, किशन वर्मा, हिरण्य भट्ट एवं अन्य पेंशनर उपस्थित रहे। संचालन सचिव राजेंद्र प्रसाद शुक्ला व आभार दिनेश शर्मा ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सात दिवसीय एनएसएस पखवाड़े का हुआ समापन एनिकट निर्माण के दौरान हादसा, मलबे में दबन से दो मजदूरों की जान गई