उदयपुर। गांवों और जनजातीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर तक पहुंचाने के लिए खेलो राजस्थान गेम्स 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार प्रतियोगिता का दायरा बढ़ाते हुए खेलों की संख्या 12 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 दिसंबर से प्रस्तावित है। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी 30 नवंबर तक जनआधार के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं।

इस बार प्रतियोगिता में हॉकी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट और मल्लखंभ को नए खेलों के रूप में शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाले इस खेल आयोजन में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने अधिकारियों और शारीरिक शिक्षकों को अधिकाधिक खिलाड़ियों का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। जिले में 18 नवंबर तक 3015 खिलाड़ी पंजीयन करवा चुके हैं। इनमें 2016 पुरुष और 999 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव, राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. भेरू सिंह राठौड़, युगल किशोर शर्मा, बलवीर सिंह राठौड़, राधेश्याम सुथार, नरेश पालीवाल और मेवा मीणा सहित शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रभारी मौजूद रहे।

डॉ. भेरू सिंह राठौड़ ने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने शारीरिक शिक्षकों, विद्यालयों और अभिभावकों से प्रत्येक ग्राम पंचायत से अधिकाधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। लक्ष्मणदास वैष्णव ने भी 30 नवंबर से पहले पंजीयन पूरा करवाने और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

पंजीयन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026

पंजीयन पोर्टल: https://khelorajasthan.rajasthan.gov.in/Home/Index


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading