24 न्यूज अपडेट, जयपुर। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु खडकी -सांगानेर-खडकी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 01407, खडकी -सांगानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 से 08.11.25 तक (07 ट्रिप) खडकी से प्रत्येक सोमवार व शनिवार को 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01408, सांगानेर-खडकी द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.25 से 09.11.25 तक (07 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक मंगलवार व रविवार को 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे खडकी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा व सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर से हरियाणा महिला ASI का शव लेकर लौट रहे थे परिजन; फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत अमित शाह सोमवार को जयपुर आएंगे — नए आपराधिक कानूनों पर छह दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ