24 News Update उदयपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह एक साथ 515 से अधिक ठिकानों पर दबिश देकर 107 अपराधी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को गिरफ्तार किया। जिलेभर में चलाए गए रेड और एरिया डोमिनेंस अभियान में 57 पुलिस टीमों के 305 अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और अंजना सुखवाल के सुपरविजन में जिले के सभी वृताधिकारियों और थानाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।अभियान के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सात अन्य वांछित आरोपियों को सामान्य प्रकरणों में पकड़ा गया। इसके अलावा नए कानूनी प्रावधानों के तहत 59 लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई में गिरफ्तार कर पाबंद कराया गया। कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरास्थायी और गिरफ्तारी वारंटी: 22 स्थायी वारंटी एवं 13 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण किया गया।हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी: 3 हार्डकोर अपराधियों और 82 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश देकर पूछताछ की गई तथा उनकी संपत्तियों की जानकारी जुटाई गई।पूर्व चालानशुदा अपराधी: 59 अपराधियों को धारा 170, 172 एवं 129 बीएनएसएस के तहत पाबंद कराया गया।जघन्य अपराधों में वांछित आरोपी: एनडीपीएस एक्ट के 1 और आर्म्स एक्ट के 1 वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।सामान्य प्रकरणों में वांछित आरोपी: 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।आबकारी अधिनियम: 4 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आर्म्स एक्ट: 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए और 107 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपराधियों के बीच पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश देना भी था। अलसुबह की गई इस कार्रवाई से जिलेभर में अपराधियों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपराध या अपराधी से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन त्रिनेत्र: होटल में चल रहा था करोड़ों का तस्करी का नेटवर्क??? हथियार, बाड़मेर-पंजाब के चार तस्कर उदयपुर में पकड़े गए, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, अफीम, 20 लाख की नकदी बरामद अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई जारी, प्रदेश में 5 लाख 56 हजार 794 लीटर वाॅश नष्ट