24 News Update उदयपुर, 30 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए। 2010 अभियोग दर्ज, 909 हुए गिरफ्तारआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक मई से 29 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 2010 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 19 लाख 20 हजार 705 रूपए लागत की 7115 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 3 करोड़ 90 लाख 35 हजार 819 रूपए की 38946 लीटर, बीयर 44 लाख 38 हजार 393 रूपए की 19743 लीटर, स्प्रिट 30 लीटर एवं हथकड़ शराब 13287 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 5 लाख 56 हजार 794 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 15, हल्के चार पहिया वाहन 12, तिपहिया वाहन एक एवं दुपहिया वाहन 65 सहित 93 वाहन जब्त करते हुए 909 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन डोमिनेंस: उदयपुर पुलिस का अलसुबह बड़ा एक्शन, 515 ठिकानों पर दबिश, 107 बदमाश गिरफ्तार दसा नरसिंहपुरा महासभा का विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, वैवाहिक रिश्तों को मिला नया मंच