24 News Update निंबाहेड़ा। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली छात्र-छात्राओं का थाने पर भ्रमण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन एवं डीवाईएसपी बद्रीलाल के निकटतम सूपरविजन में सोमवार को थानाधिकारी रामसुमेर मीणा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर कस्बा निम्बाहेडा में स्थित नूर महल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल निम्बाहेडा व गर्ल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पोस्ट आफिस निम्बाहेडा के छात्र-छात्राओं का पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा पर भ्रमण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एएसआई सूरज कुमार मय पुलिस स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव, बाल अधिकार, आपदा प्रबंधन में पुलिस की भूमिका, राजकॉप सिटिजन ऐप, डायल नम्बर 100/112/1930/1098 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी प्रदान की गई। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के साथ अध्यापक भी उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य: युवा - पुलिस संवाद को सशक्त ओर जागरूक बनाना, सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार व विकास को लेकर आरएमआरएस की अहम बैठक सम्पन्न आमजन को मिले त्वरित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं – विधायक कृपलानी लायंस क्लब निम्बाहेड़ा द्वारा दो व्यक्तियों का नेत्रदान करवाकर चार व्यक्तियों को किया रोशन