24 News Update खेरवाड़ा, विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि सम्बधित विभागों के अधिकारी निर्माणाधीन भवनों का कार्य गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में भवनों का कार्य पूर्ण करवाये। डाक्टर परमार आज उपखण्ड नयागांव की पंचायत समिति नयागांव के निर्माणाधीन भवन एवं राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गतराली के निर्माणाधीन दोनों भवनों का निरीक्षण कर कार्यस्थल पर उपस्थित ठेकेदार के सुपरवाइजर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन भवनों का कार्य गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाये। इस अवसर पर खेरवाडा के लेम्पस अध्यक्ष पंडित मोहनलाल औदिच्य, ब्लॉक कांग्रेस खेरवाडा के सेवादल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाण्डोर, पूर्व सरपंच कान्ति लाल दरंगा गतराली, धनजी भाई परमार ईटवा, सुपरवाइजर भूपेन्द्र कलाल, समाज सेवी लक्ष्मण दरंगा ,रेवाशंकर दरंगा, चान्दमल दरंगा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। विधायक परमार ने गतराली में नागरिकों से रुबरु होकर उनकी समस्याएं भी सुनी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पीएचसी से लेकर जिला चिकित्सालयों में लगने शुरू हो गये एफसीएम इंजेक्शन आगामी 15 दिसम्बर तक संचालित होंगा पिंक पखवाड़ा जयपुर में सड़क से गिरी 50 हजार की गड्डी सेकंडों में गायब, 300 CCTV खंगालकर दो नशेड़ी बदमाश गिरफ्तार