जयपुर। बरकत नगर में खरीदारी करने आई महिला की जैकेट से सड़क पर गिरी 50 हजार रुपए की गड्डी पलक झपकते ही गायब हो गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में दो बाइक सवार बदमाश मौके पर रुके, नोटों की गड्डी उठाई और धक्का देकर फरार हो गए। बजाज नगर थाना पुलिस ने 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए 50 हजार में से 20 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। नशे के आदी, चोरी की बाइक से करते थे वारदात डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश उर्फ छोटू (21) और आलोक उमरवाला (18) महेश नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों स्मैक के नशे के आदी हैं और चोरी की बाइक से सूने मकानों की रेकी व लूट की वारदातें करते रहे हैं। दोनों पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। 300 CCTV खंगालकर पहुंचे घर तक SHO पूनम चौधरी के मुताबिक, सड़क पर गिरी गड्डी लेकर भागते दोनों आरोपी CCTV में कैद हुए थे।वारदात स्थल से लेकर भागने के रूट का विस्तृत चार्ट तैयार किया गया। करीब 300 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची और दोनों को दबिश देकर पकड़ लिया। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है। कैसे हुई वारदात – सेकंड-टू-सेकंड सीक्वेंस मां-बेटी शादी की शॉपिंग कर दुकान से बाहर निकलीं। सड़क क्रॉस करते समय जैकेट में रखी 50 हजार की गड्डी (500-500 के नोट) नीचे गिर गई। महिला को पता तक नहीं चला और वे सड़क पार कर गईं। तभी बाइक पर आए दो युवक रुके, एक नीचे उतरा और ई-रिक्शा के आगे जाकर गड्डी उठा ली। महिला और बेटी पीछे भागीं, लेकिन आरोपियों ने धक्का देकर बाइक से फरार हो गए। बाजार की भीड़ में किसी ने भी पीड़ित महिला की मदद नहीं की। शादी की शॉपिंग करने आई थी पीड़िता पीड़िता बारां जिले की रहने वाली है और बेटी की शादी के लिए शॉपिंग करने जयपुर आई थी। वह बरकत नगर में सामान लेकर बाहर निकली ही थी कि यह घटना हो गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अधिकारी निर्माणाधीन भवनों का कार्य गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाये : विधायक परमार प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, कुचामन में हत्या-फ्लाइट लेकर शोकसभा में पहुंच रोती रही