24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में से एक, न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने गुजरात के सूरत में स्थित अपने लिमला सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट वदराज सीमेंट लिमिटेड की प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में से एक है। इसके साथ ही न्युवोको ने गुजरात में अपनी शुरुआत कर दी है। यह कदम वदराज सीमेंट लिमिटेड के अधिग्रहण, उसके संचालन को दोबारा शुरू करने और पश्चिम भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने की दिशा में कंपनी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कंपनी ने जून 2025 में 1,800 करोड़ रुपए का भुगतान कर कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस से गुजर रही वदराज सीमेंट लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा किया था। वदराज सीमेंट के पास कच्छ में क्लिंकर यूनिट और सूरत के लिमला में ग्राइंडिंग यूनिट मौजूद है। इसके अलावा कंपनी के पास कच्छ में उच्च गुणवत्ता वाले अपने चूना पत्थर के भंडार और एक कैप्टिव जेट्टी भी है, जिससे परिवहन व्यवस्था बेहतर होती है। इन परिसंपत्तियों का अधिग्रहण करने के बाद न्युवोको ने कच्छ और लिमला, दोनों इकाइयों में मरम्मत, आधुनिकीकरण और विस्तार का काम किया। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि आज लिमला सीमेंट प्लांट का संचालन शुरू हो गया है। लिमला सीमेंट प्लांट की ग्राइंडिंग यूनिट तय समय से पहले तैयार हो गई है। इसके साथ यहाँ 20 लाख टन सालाना ग्राइंडिंग क्षमता की सफल शुरुआत भी हो गई है। इससे न्युवोको की उत्पादन क्षमता और बाजार तक पहुँच, दोनों मजबूत होंगी। वदराज सीमेंट की सभी इकाइयों के पूरी तरह शुरू होने के बाद न्युवोको की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा उत्तर और पश्चिम भारत में स्थित उसके प्लांट्स से आएगा। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता और मजबूत होगी, तेजी से बढ़ते बाजारों तक उसकी पहुँच आसान बनेगी और वित्त वर्ष 2027-28 तक कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 3.5 करोड़ टन सालाना तक पहुँचाने के लक्ष्य को भी बल मिलेगा। लिमला सीमेंट प्लांट के शुरू होने से गुजरात में कंपनी की सीमेंट बिक्री को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही न्युवोको अब पश्चिमी महाराष्ट्र के आसपास के बाजारों तक भी आसानी से अपनी पहुँच बना सकेगी। वहीं, उत्तर भारत के प्लांट्स से अब सिर्फ उत्तर भारत के बाजारों की जरूरत पूरी करने में भी सुविधा होगी। इस प्लांट में ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट, पोर्टलैंड स्लैग सीमेंट, पोर्टलैंड पोजोलाना सीमेंट और पोर्टलैंड कंपोजिट सीमेंट सहित कंपनी की पूरी सीमेंट रेंज का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को न्युवोको ड्यूरागार्ड की पूरी रेंज भी मिलेगी, जिसमें प्रीमियम प्रोडक्ट न्युवोकोड्यूरागार्ड माइक्रोफाइबर भी शामिल है। इस अधिग्रहण से राजस्थान के निम्बोल और चित्तौड़गढ़ में मौजूद न्युवोको के मौजूदा प्लांट्स के साथ भी बेहतर तालमेल बनेगा। इससे प्रोडक्ट्स की सप्लाई आसान होगी और प्रमुख बाजारों तक कंपनी की पहुँच और मजबूत होगी। इस मौके पर न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि सूरत के लिमला ग्राइंडिंग यूनिट की शुरुआत न्युवोको के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही यह योजनाबद्ध तरीके से कारोबार बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। गुजरात हमारे लिए एक अहम् बाजार है, जहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास, उद्योगों का विस्तार, बढ़ता शहरीकरण और आवास व निर्माण क्षेत्र में लगातार बढ़ती माँग हमें आगे बढ़ने के उत्कृष्ट अवसर देती है। इस प्लांट के शुरू होने से हमारी मौजूदगी और मजबूत होगी। साथ ही, उत्तर और पश्चिम भारत के ग्राहकों तक हम अपने प्रोडक्ट्स पहले से ज्यादा तेजी और बेहतर तरीके से पहुँचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वदराज सीमेंट के अधिग्रहण के तहत हमने एक महत्वपूर्ण प्लांट को दोबारा तैयार कर रिकॉर्ड समय में शुरू किया है। यह हमारी टीम की बेहतर योजना और मिलकर किए गए काम का नतीजा है। इससे यह भी साबित हुआ है कि हम अधिग्रहित परिसंपत्तियों का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं, अपने वादे पूरे कर सकते हैं और अपने सभी हितधारकों का भरोसा लगातार मजबूत बना सकते हैं। यह उपलब्धि हमारी बेहतर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन की क्षमता और लंबे समय तक स्थायी और लाभदायक विकास की दिशा में हमारे फोकस को भी उजागर करती है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading