24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। नगर में इस वर्ष चातुर्मास को लेकर अपार उत्साह का वातावरण बना हुआ है। 15 जुलाई 2026 को मेवाड़ तीर्थोद्वारक परम पूज्य आचार्य श्री निपुणरत्न सुरीश्वर जी महाराज साहब एवं परम पूज्या श्री अर्हत रेखा श्री जी महाराज साहिबा आदि ठाणा 5 का भव्य चातुर्मास प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न होगा। इस मंगल अवसर पर आसपास के अनेक जैन श्रीसंघों से सैकड़ों श्रद्धालु निंबाहेड़ा पहुंचेंगे और इस भव्य शोभायात्रा में सहभागी बनेंगे।इस पावन अवसर पर निंबाहेड़ा की धर्मनगरी को एक और सौभाग्य प्राप्त होगा। मालव भूषण आचार्य श्री मुक्तिसागर जी महाराज, जिनका इस वर्ष का चातुर्मास उदयपुर में होने जा रहा है, वे भी अपने मंगल विहार क्रम में निंबाहेड़ा पधारेंगे। इस प्रकार परम पूज्य आचार्य श्री निपुणरत्न सुरीश्वर जी म.सा., परम पूज्या श्री अर्हत रेखा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 5 के भव्य चातुर्मास प्रवेश के साथ आचार्य श्री मुक्तिसागर जी महाराज का भी नगर में मंगल पदार्पण होगा। एक ही दिन दोनों पूज्य गुरुभगवंतों के पावन सान्निध्य का लाभ मिलना समस्त जैन समाज के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं भाग्योदय का विषय माना जा रहा है।प्रवेश के दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय और उत्सवमय दिखाई देगा। ऊंट-गाड़ियां, घोड़े, बैंड-बाजे, नासिक के ढोलों की गूंज तथा जयघोषों के बीच यह भव्य प्रवेश यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर विहार सेवक, विभिन्न श्रीसंघों के मंडल, युवक मंडल, महिला मंडल, बालिका मंडल, जैन समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अन्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों द्वारा स्वागत, अभिनंदन, वंदन एवं पुष्पवर्षा की जाएगी।यह भव्य प्रवेश यात्रा रेलवे फाटक स्थित सुरेन्द्र डूंगरवाल के निजी आवास से प्रारंभ होकर मोती बाजार, सदर बाजार, जैन मंदिर, कचहरी, स्कूल, मंडी चौराहा होते हुए राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर पहुंचेगी। यात्रा मार्ग पर अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर पहुंचने के पश्चात परम पूज्य आचार्य श्री निपुणरत्न सुरीश्वर जी म.सा. एवं परम पूज्या श्री अर्हत रेखा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 5 का मंगल प्रवेश होगा। इसके पश्चात धर्मसभा एवं मंगल प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आचार्य भगवंत श्रद्धालुओं को चातुर्मास के दौरान संयम, साधना, स्वाध्याय, तप, आत्मकल्याण एवं धर्म आराधना का प्रेरणादायी संदेश प्रदान करेंगे। साथ ही परम पूज्या श्री अर्हत रेखा श्री जी म.सा. के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को साध्वी जीवन के आदर्श, आध्यात्मिक अनुशासन एवं धर्ममय जीवन की प्रेरणा प्राप्त होगी।चातुर्मास प्रवेश को लेकर समूचे जैन समाज में विशेष उत्साह है। वी.टी. चातुर्मास 2026 समिति, निंबाहेड़ा सहित विभिन्न समितियों एवं समाजजनों द्वारा इस आयोजन को ऐतिहासिक, अनुशासित एवं भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation न्युवोको विस्टास ने सूरत में शुरू किया लिमला सीमेंट प्लांट श्री आदिनाथ युवा मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, हर्षद बोड़ाना अध्यक्ष और सनी सिंघवी महासचिव बने