24 News Update उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण के क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर उदयपुर लौटीं एमडीएस की पूर्व छात्रा एवं विख्यात पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पर भव्य और भावनात्मक स्वागत किया गया। 23,000 फीट ऊंची अकोन्कागुआ चोटी और अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी विन्सन मैसिफ पर तिरंगा फहराकर लौटीं मनस्वी के स्वागत में एमडीएस संस्थान के विद्यार्थी, शिक्षक और स्कूल बैंड ने उत्साहपूर्ण माहौल रच दिया। एयरपोर्ट परिसर देशभक्ति, गर्व और तालियों की गूंज से भर उठा।एमडीएस निदेशक डॉ. शैलेंद्र सोमानी ने मनस्वी का तिलक और उपरणा पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया और उनकी उपलब्धि को संस्था, उदयपुर और पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। लगभग तीन माह बाद बेटी को सुरक्षित लौटता देख पिता डॉ. टी.आर. अग्रवाल और माता डॉ. सरोज अग्रवाल भावुक हो उठे। परिवार, अग्रवाल समाज और शहरवासियों ने एयरपोर्ट से लेकर निवास तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया।पत्रकारों से बातचीत में मनस्वी अग्रवाल ने कहा कि अकोन्कागुआ और विन्सन मैसिफ पर तिरंगा फहराना उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियानों में शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता सबसे अहम होती है। अत्यधिक ठंड, माइनस तापमान और तेज हवाओं के बीच धैर्य, साहस और आत्मविश्वास ही शिखर तक पहुंचने की ताकत देते हैं।गौरतलब है कि मनस्वी अग्रवाल ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी विन्सन मैसिफ फतह कर राजस्थान की पहली पर्वतारोही बनने का इतिहास रचा है। इसके साथ ही दक्षिणी अमेरिका की लगभग 7,000 मीटर ऊंची अकोन्कागुआ चोटी पर तिरंगा फहराकर वे राजस्थान की दूसरी महिला पर्वतारोही बनी हैं। इस कठिन अभियान में दुनिया भर के 22 पर्वतारोहियों में से केवल 12 ही सफलता हासिल कर सके। इससे पूर्व मनस्वी यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रस और अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी किलीमंजारो पर भी विजय प्राप्त कर चुकी हैं। महज पांच माह से कम समय में उन्होंने विश्व के सात में से चार महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों को फतह किया है।मनस्वी अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल एमडीएस संस्थान या उदयपुर, बल्कि पूरे राजस्थान और देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल परबेटियां भी दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को छू सकती हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बजट पर NSUI का हमला: ‘उच्च शिक्षा के नाम पर प्रतीकात्मक घोषणाएं, छात्रों के असली मुद्दे गायब’ बजट 2026-27: उदयपुर संभाग को नहीं मिला कुछ खास, इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यावरण और स्वास्थ्य के वादे क्या होंगे पूरे???