जोधपुर मंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा और अजमेर मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया, बेहतर परिचालन प्रबंधन और विभागीय समन्वय से मिली बड़ी कामयाबी

जयपुर। माल परिवहन के क्षेत्र में उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपनी परिचालन क्षमता का लोहा मनवाते हुए भारतीय रेलवे में पहला स्थान हासिल किया है। मालगाड़ियों की औसत रफ्तार बढ़ाने के मामले में बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे ने 25.09 किलोमीटर प्रति घंटे की गति दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि ने न केवल जोन को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान दिलाया, बल्कि इसके दो मंडलों ने भी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडलों में जगह बनाई है।

मंडल स्तर पर जोधपुर मंडल ने 34.40 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ मदुरै मंडल के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अजमेर मंडल 33.77 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति दर्ज कर तीसरे स्थान पर रहा। इस तरह उत्तर पश्चिम रेलवे के दो मंडलों का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन में शामिल होना भी उल्लेखनीय उपलब्धि है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह सफलता बेहतर परिचालन प्रबंधन, सुनियोजित कार्ययोजना और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी तालमेल का परिणाम है। मालगाड़ियों की आवाजाही को समयबद्ध बनाने, परिचालन में लगने वाले समय को कम करने और उपलब्ध रेल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेनों के संचालन की नियमित निगरानी के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों ने इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

रेलवे के लिए मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ना केवल परिचालन का आंकड़ा नहीं, बल्कि माल ढुलाई व्यवस्था की दक्षता में सुधार का संकेत भी है। तेज रफ्तार से माल निर्धारित गंतव्य तक कम समय में पहुंच सकता है। इससे रेल नेटवर्क की उपलब्ध क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होता है और माल परिवहन अधिक सुगम बनता है। इसका लाभ उद्योगों, व्यापारिक गतिविधियों और रेल से माल भेजने वाले उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे में इस दिशा में परिचालन व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। ट्रेनों की आवाजाही पर निगरानी, समयबद्ध संचालन और विभागों के बीच समन्वय को प्राथमिकता दी जा रही है। रेलवे का लक्ष्य इस गति को बनाए रखने के साथ माल परिवहन को और अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं प्रभावी बनाना है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading