पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों को किया चिन्हित ब्यावर, राजसमंद, अजमेर, चुरु, बीकानेर, गंगानगर, हरिद्वार और जयपुर सहित कई शहरों में दी दबिश करीब 1510 ग्राम सोने के आभूषण बरामद, कुल बरामद माल की कीमत करीब 1.80 करोड़ रुपये जयपुर 13 नवंबर। किशनगढ़ में ज्वैलरी खरीदने के बहाने व्यापारी को धोखा देकर करीब 1510 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हुए तीन शातिर आरोपियों को मदनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये कीमत के सोने के विभिन्न आभूषण तथा 1 लाख 32 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार पीछा करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों, लूट, चोरी और नकबजनी के मामलों में फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लाल चंद कायल तथा वृत्ताधिकारी किशनगढ़ शहर धर्मराज चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी मदनगंज भवानी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।ज्वैलरी खरीदने का ऑर्डर देकर व्यापारी को बुलायाघटना के संबंध में परिवादी मनफूल सोनी निवासी चाड़वास जिला चुरु ने 10 नवंबर 2026 को थाना मदनगंज में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवादी ने बताया कि वह चाड़वास स्थित पायल ज्वैलर्स का प्रोपराइटर है। उसके मोबाइल पर किशनगढ़ निवासी राहुल सोनी नामक व्यक्ति पिछले तीन-चार दिनों से फोन कर उसकी फर्म से ज्वैलरी खरीदने का ऑर्डर दे रहा था। उसके विश्वास में आकर परिवादी ने 5 नवंबर 2026 को अपने स्टाफ के कर्मचारी राम सोनी और मनोज सोनी को करीब 1510 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बिल सहित राहुल सोनी के पास किशनगढ़ भेजा।दोनों कर्मचारी दोपहर करीब 3:30 बजे किशनगढ़ पहुंचे। राहुल सोनी उन्हें गुणसागर ज्वैलर्स के ऊपर स्थित मकान में ले गया, जहां कर्मचारियों ने उसे आभूषण दिखाकर बिल सौंप दिया। राहुल ने माल का चयन करवाने का बहाना बनाया और वहां से चला गया। कर्मचारियों द्वारा कई बार फोन करने पर वह वापस आया और भुगतान तथा शेष सामान देने के बहाने उन्हें आरआर ज्वैलर्स, मदनगंज ले गया। वहां कर्मचारियों को खड़ा रहने के लिए कहकर राहुल सोनी स्कूटी लेकर चकमा देकर फरार हो गया।500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली, कई शहरों में दी दबिशप्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों और चोरी गए माल की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं। टीमों ने आपसी समन्वय से किशनगढ़ शहर की गलियों और प्रमुख मार्गों पर लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।आरोपी शातिर प्रवृत्ति के थे और घटना के बाद लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस टीमों ने कई दिनों तक उनका पीछा किया तथा ब्यावर, राजसमंद, अजमेर, लाडनूं, चुरु, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, हरिद्वार और जयपुर सहित विभिन्न शहरों में दबिश दी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार सोनी (39) निवासी चुरू हाल मदनगंज, अविनाश कुमार सिंह (37) निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश हाल रामगंज जिला अजमेर और प्रेम नवलानी (34) निवासी रामगंज जिला अजमेर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण का माल बरामद कर लिया।———- Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चिकित्सक से विवाद के बाद नर्सिंग ऑफिसर APO, DWF ने उठाया मामला; कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग शादी-ब्याह की खरीदारी करने वालों को राहत, 24 कैरेट सोना ₹1.36 लाख से नीचे फिसला; चांदी 1.77 लाख रुपए किलो पर पहुंची