24 News Update जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर में हिस्ट्रीशीटर विजय चौधरी उर्फ विजय बाजिया (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बुधवार रात विजय की फॉर्च्यूनर को कैम्पर गाड़ी से टक्कर मारकर रोका और फिर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कैम्पर भी जब्त कर ली है।
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अनीश गोल्या उर्फ जग्गू (21), कमलेश गोल्या उर्फ कमल उर्फ जोरू (23), युवराज चौधरी (23) और दिनेश चौधरी उर्फ दीनू (23) शामिल हैं। चारों जोबनेर क्षेत्र के रहने वाले हैं। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने करधनी इलाके में तलाश कर चारों को गिरफ्तार किया।

पिता की हत्या का बदला लेने की रंजिश
पुलिस जांच के अनुसार करीब सात साल पहले 2019 में विजय बाजिया और उसके साथियों पर अनीश के पिता कैलाश गोल्या की हत्या का आरोप था। इसी घटना के बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस का कहना है कि अनीश ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और 7007 गैंग बनाई। वारदात वाले दिन आरोपियों ने कुल्हाड़ी खरीदी थी। विजय से बहस के बाद उसकी गाड़ी का पीछा कर कैम्पर से टक्कर मारी। गाड़ी रुकने पर विजय भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

बीटेक के बाद कॉर्पोरेट कंपनी में करता था नौकरी
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अनीश ने जयपुर के निजी कॉलेज से बीटेक किया था और पांच महीने पहले तक एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। वारदात के बाद चारों आरोपी करधनी इलाके में ही छिपे हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल के वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी सराहना की, जिसने छत से घटना रिकॉर्ड करने के साथ आरोपियों को रोकने का प्रयास किया।
मृतक विजय जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ जोबनेर, कालवाड़ व करधनी थानों में हत्या के दो मामलों सहित कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। वह कालवाड़ क्षेत्र में किराए पर रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहा था और खेजड़ावास ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी में था। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading