24 News Update जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क तंत्र को नई दिशा देने की जिम्मेदारी अब भारतीय रेलवे यातायात सेवा के युवा और अनुभवी अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के कंधों पर आ गई है। उन्होंने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। श्री सुदर्शन ने यह पद निवर्तमान सीपीआरओ श्री शशि किरण से संभाला।रेलवे प्रशासन में तेज़ निर्णय क्षमता और ज़मीनी अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले अमित सुदर्शन वर्ष 2015 बैच के आईआरटीएस अधिकारी हैं। सीपीआरओ बनने से पूर्व वे उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवाएं एवं यात्री विपणन) के रूप में कार्यरत थे, जहां यात्री सुविधाओं और विपणन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।तकनीकी और प्रबंधन—दोनों क्षेत्रों की मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखने वाले श्री सुदर्शन ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा आईआईएम कोलकाता से पीजीडीबीए किया है। यही संतुलन उनके प्रशासनिक कार्यों में भी दिखाई देता है।रेलवे के वाणिज्य और परिचालन क्षेत्र में उन्हें व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने करियर में वे सहायक वाणिज्य प्रबंधक (झांसी), मंडल परिचालन प्रबंधक (आगरा), मंडल परिवहन प्रबंधक एवं उप मुख्य परिवहन प्रबंधक (टूंडला) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।विशेष रूप से महाकुंभ आयोजन के दौरान टूंडला में उप मुख्य परिवहन प्रबंधक रहते हुए विशेष ट्रेनों के सफल संचालन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। इसके अलावा आगरा और टूंडला में कार्यकाल के दौरान डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCC) पर ट्रेनों के परिचालन को सुचारु बनाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर बर्ड फेस्टिवल कल से पंखों की उड़ान और आर्द्रभूमियों की पुकार जयपुर में कल से सजेगा बर्ड्स और वेटलैंड्स के संरक्षण का रंगीन उत्सव कबाड़ से खजाना: जयपुर डिस्कॉम ने 104 करोड़ 39 लाख के भंगार की नीलामी से रचा नया इतिहास