24 News Update भीलवाड़ा। टेलीग्राम एप पर बैन लगाने के सरकारी प्रयासा फेल होते नजर आए। एक 19 साल के बदमाश ने वीपीएन लगा कर चैनल चला दिया और फर्जी पेपर बांट कर ठगी करने लगा। NEET री-एग्जाम के तीन दिन पहले पुलिस ने भीलवाड़ा में फर्जी पेपर बेचने वाले एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम एप के जरिए फर्जी पेपर बेचने का दावा कर अभ्यर्थियों से पैसे ले रहा था। पुलिस ने आरोपी आकाश चौधरी (19) को गुरुवार देर रात करीब 1 बजे शहर के पटेल नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ नाम से चैनल चला रहा था, जिसमें 52 मेंबर जुड़े हुए थे।पुलिस के अनुसार, आकाश चौधरी जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वह री-NEET के फर्जी पेपर को चार-चार हजार रुपए में बेचने का दावा कर रहा था। पैसे लेने के लिए वह क्यूआर कोड के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करवाता था। USA के VPN से चला रहा था टेलीग्राम चैनल प्रताप नगर थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि भारत सरकार के एस-मेक पोर्टल के जरिए एसपी कार्यालय की विशेष शाखा को सोशल मीडिया पर पेपर लीक के नाम पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसटी से मिले इनपुट के आधार पर पटेल नगर में दबिश दी गई।जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम को अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) और प्रॉक्सी नेटवर्क के जरिए चला रहा था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, NEET की किताब और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। किताब के पन्ने स्कैन कर बना रहा था डमी पेपर पुलिस के मुताबिक, आरोपी NEET की किताब के पन्नों को स्कैन कर डमी पेपर तैयार करता था और उसे असली पेपर बताकर अभ्यर्थियों को भेजता था। पुलिस अब उसके बैंक लेन-देन, नेटवर्क और ठगी का शिकार हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। आकाश चौधरी मूल रूप से चूरू जिले के रावतसर क्षेत्र के परिवार से जुड़ा है। उसका परिवार करीब 25 साल पहले रोजगार के लिए भीलवाड़ा आकर पटेल नगर विस्तार में रहने लगा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पेपर बेचने, आईटी एक्ट और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर टांके में फेंका शव बासेड़ा शिविर में नहीं मिली राहत: 8 दिन से पानी को तरस रहे ग्रामीण