24 News Update राजसमंद। रेलमगरा थाना क्षेत्र के दरीबा-फतहनगर रोड पर धनेरिया गढ़ के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए फतेहनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।हादसे में उदयपुर हाल दरीबा निवासी गोलू पुत्र रामू वाल्मीकि और दरीबा निवासी अनुराग पुत्र शंकरलाल हरिजन घायल हुए हैं। दोनों का इलाज एमबी हॉस्पिटल उदयपुर में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक को सड़क किनारे करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। बाद में दोनों वाहनों को जब्त कर दरीबा चौकी पर खड़ा करवाया गया।पुलिस के अनुसार फिलहाल हादसे को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। घायलों के परिजनों ने भी अभी तक शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने और जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लॉरेंस गैंग से जुड़े वांटेड विशाल पचार के घर NIA की कार्रवाई, ढोल बजाकर किया सार्वजनिक भगोड़ा घोषित बासेड़ा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग शिविर का आयोजन,विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के गुर