24newsupdate भीलवाडा. भीलवाडा जिले के आसींद सनातन धर्म उत्सव समिति की ओर से रविवार को चैत्र प्रतिपदा 2082 का नव संवत्सर बड़े उत्साह से मनाया गया। नगर में हाथी, ऊंट, घोड़े, पंजाब के मशक बैंड और नासिक से मंगाए गए विशेष ढोल की थाप पर गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में केसरिया रणबांकुरे, खाटू श्याम, शिव-गौरी नृत्य, बाहुबली शंकर, बजरंग दल, हनुमान, दुर्गावाहिनी ,वानर सेना, नृसिंह अवतार, भगवान देवनारायण, महाराष्ट्रीयन ढोल पथक, सरस्वती स्कूल,अमृत भारती स्कूल व कृष्णा पब्लिक स्कूल विभिन्न स्वरूप पर आधारित झांकियां, कच्ची घोड़ी और गैर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल रही । शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर गांधी बाजार, गांधी चौक, बड़ा मंदिर चौराहा, नरसिंह द्वारा मार्ग, ऊपरली हवेली होते हुए पंचायत समिति प्रताप सर्कल से सिविल लाइन स्थित रूप केसरी नगर पहुंची। यहां शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने शीतल पेयजल और अल्पाहार की व्यवस्था की। धर्मसभा का आयोजन सवाई भोज महंत सुरेश दास महाराज के सान्निध्य में हुआ। इसमें पूज्य संत कुंज बिहारी महाराज वृंदावन, आशुतोष महाराज नरसिंह द्वारा आसींद, हठयोगी सांवरनाथ महाराज महाकाल धुना बामणी, मेवाड़ गादीपति किन्नर अखाड़ा की किरण बाईसा, निर्मोही अखाड़ा के राष्ट्रीय य प्रवक्ता संत राधे बाबा निर्मोही सहित कई संत शामिल हुए। संत कुंज बिहारी महाराज ने कल हिंदू समाज से संगठित होकर मातृ नववर्ष का स्वागत करने का आह्वान किया। निर्मोही अखाड़ा के संत राधे बाबा व सवाईभोज महंत सुरेशदास ने संबोधित किया। समिति अध्यक्ष दिनेशकुमार सोनी ने संतों और महापुरुषों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विधायक जब्बरसिंह सांखला, पालिकाध्यक्ष देवीलाल साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिलसिंह तंवर, पार्षद सत्येंद्र चौहान, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत, तीर्थराज सिंह, जगदीश कुमावत, देवीलाल साहू, नोरतमल जीनगर, चुत्रीलाल खटीक, अखिलेश वैष्णव, अनिल वैष्णव, श्रीराम गुर्जर, अनिल रमेश टेलर, रामदयाल जाट, मेवाड़ा, प्रीति साहू,आसींद व शंभूगढ़ दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका जय श्री वैष्णव, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक गुनगुन टेलर, सुशीला माली सहित कई मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन सांवरलाल प्रजापत ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सेंट्रल जेल में प्रहरी भजनलाल पर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने का आरोप; सेवा से बर्खास्त शाहपुरा रामनगर की सखियों ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव