24 News UPdate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से 781वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया।भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय परिसर, पुनाली रोड, डूंगरपुर में जिला अध्यक्ष अशोक पटेल के सानिध्य में आयोजन हुआ। जितेन्द्र सुथार ने रामजी और कर्मवीर सिंह राठौड़ ने हनुमानजी की तस्वीर पर तिलक व माल्यार्पण कर पूजन किया। जितेन्द्र भट्ट ने गणपति वंदना और सौरभ भट्ट ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। भरत भट्ट ने हनुमानजी का आव्हान किया।धार्मिक पंचाल और जगदीश सुथार द्वारा सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर में गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने “मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा…”, नरेंद्र सोमपुरा ने “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आए हैं…”, चेतन गोगरोट ने “वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम रसिया…”, जितेन्द्र कलाल ने “मेरा नाथ तू है, मेरे साथ तू है…” और प्रीतम पंचाल ने “मेरे मन में भी राम, मेरे तन में भी राम…” सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।नकुल गोगरोट ने ढोलक की थाप और डैनी ने ऑर्गन के मधुर स्वर से भक्तिरस का वातावरण बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर भगु दर्जी, नरेंद्र पंचाल, उत्तम पंचाल, ललित मिस्त्री और निलेश गामोट ने संगत दी। नरेश भट्ट शिवलहरी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।अंत में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गोपीचंद मीणा, प्रभु पंड्या, बंसीलाल कटारा, ईश्वरलाल सरपोटा, श्याम भट्ट, प्रभुलाल पटेल, जयेश लोधावत, खुशीलाल भावसार, हंसमुख पंड्या, नमन सुथार, भोपाल सिंह, मोहन यादव, महावीर नमोना, दिलीप जैन, आशा श्रीमाल, अचला वसीटा, निकिता कंसारा, सुनीता कटारा, अनु राठौड़ सहित कई धर्मप्रेमी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बारात गई, पीछे घर में विवाहिता ने पेड़ से फांसी लगाई साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित