24 News Update सलूंबर। जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बुड़ेल गांव के झालफला में एक विवाहिता का शव घर के पास आम के पेड़ पर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बारात गई, पीछे हुआ हादसाजानकारी के अनुसार मृतका रिंका मीणा (उम्र लगभग 22-25 वर्ष) के देवर की बारात रविवार को खोलड़ी गांव गई हुई थी। परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल थे। इसी दौरान घर पर अकेली रही रिंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लौटे तो सामने था दर्दनाक मंजरपरिजन जब बारात से लौटे तो गांव में ही सूचना मिली कि रिंका का शव घर के पास आम के पेड़ पर लटका हुआ है। यह खबर सुनते ही शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और घर में चीख-पुकार मच गई। तीन साल पहले हुई थी शादीबताया जा रहा है कि रिंका की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उसका पति अहमदाबाद में मजदूरी/नौकरी करता है और घटना के समय वह बाहर ही था। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पहुंची मौके परसूचना मिलते ही भबराना चौकी से हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह तथा झल्लारा थाना अधिकारी जयकिशन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच जारी, कारणों की तलाशपुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में कुछ घंटे पहले शादी की तैयारियां और शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डम्पर पीपल के पेड़ से टकराया, 5 घंटे की मशक्कत के बाद फंसे चालक को निकाला