24 News UPdate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। उपखंड कार्यालय में सोमवार को उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न जनहितकारी मुद्दों और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण: जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी विभागों को साप्ताहिक रजिस्टर संधारित कर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।ग्राम रथ और जनकल्याण: राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए ग्राम रथों में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया। 13 विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।जनगणना कार्य: ‘स्व-गणना पोर्टल’ पर अपडेट और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। संबंधित कर्मचारियों, CBEO और नगरपालिका अधिकारियों को सहयोग के निर्देश दिए गए। अनुशासन पर सख्ती: ग्राम सभाओं में अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए भविष्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के संतोषजनक समाधान और परिवादियों से सीधे संपर्क के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों को नियमित उपस्थिति, परिसर में साफ-सफाई और अधीनस्थ कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में उपखंड अधिकारी ने संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा नवीन जिला कार्यालय के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने नगर मे निकली विशाल रैली दिया ज्ञापन, सर्व धर्म संतों की उपस्थिति में हुई धर्मसभा आयोजित