24 News Update उदयपुर, 28 जुलाई। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की मंगलवार को शास्त्री सर्कल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अति आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वर्ष 2019 के निर्वाचित एवं मनोनीत पार्षद तथा पूर्व पार्षद प्रत्याशी शामिल हुए। इस दौरान वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करने की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाना संगठन का लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में घर-घर जनसंपर्क बढ़ाकर आमजन की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता के बीच ले जाने के साथ-साथ शहर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि बैठक में संगठन महामंत्री अरुण टांक, चंदा सुवालका, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष महेश धनावत, मयंक खमेसरा, सत्यनारायण टॉक, अमित सुवालका, राकेश जोशी, श्याम सुंदर गुर्जर, शहजाद खान, बंसीलाल गवारिया, यशवंत राजोरा, अमित श्रीवास्तव, हिदायततुल्ला, नजमा मेवाफरोश, अजय पोरवाल, फिरोज अहमद शेख, प्रमोद मेनारिया, नेहा कुमावत, महिमा चुग, मोनिका गुर्जर, दीपक चौधरी, महेंद्र पूर्बिया, सुरेश साहू, मदन बाबरवाल, विनोद जैन और शैलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चाकू की नोक पर स्कूटी लूटने वाले दो शातिर बदमाश 2 घंटे में गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर निकले आरोपी ताराचंद मीणा आदिवासी कांग्रेस की राज्य सलाहकार परिषद में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त