24 News Update उदयपुर। मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में मुख्य दरवाजे के ताले सुरक्षित छोड़कर टिनशेड के रास्ते अंदर घुसे चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से प्रतापनगर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने करीब दो महीने पहले इसी औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी की वारदात में शामिल होना भी स्वीकार किया है।पुलिस के अनुसार, सायफन चौराहा निवासी लोकेश तलेसरा ने 13 नवंबर 2026 को प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी थी। वे मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नंबर-2 स्थित ए.आर. इलेक्ट्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी के कार्यालय के मुख्य दरवाजे के ताले सुरक्षित थे, लेकिन अज्ञात चोर टिनशेड के रास्ते अंदर घुसे और बड़ी मात्रा में सामान चुरा ले गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।वारदात के बाद पुलिस टीम ने आसपास के 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त कार भी जब्त की है। उदयपुर और सलूंबर जिले के निवासी हैं आरोपीगिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार बोदर (22) पुत्र दिनेश कुमार मीणा निवासी महुवाल मगरा, ढीकवास, थाना बावलवाड़ा; संजय कुमार मीणा (21) पुत्र रामलाल मीणा निवासी लराठी फला, लक्ष्मीपुरा, थाना खैरवाड़ा; संजय कुमार मीणा उर्फ कार्तिक (21) पुत्र बसंती लाल मीणा निवासी लराठी फला, लक्ष्मीपुरा, थाना खैरवाड़ा; दिनेश कुमार मीणा (23) पुत्र मदनलाल मीणा निवासी सदकड़ी फला उपला, थाना सेमारी, जिला सलूंबर और गजेन्द्र कुमार सड़ात (21) पुत्र जयंतीलाल मीणा निवासी खारवास, थाना बावलवाड़ा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करीब दो महीने पहले मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में हुई एक अन्य चोरी की वारदात भी कबूल की है। चोरी के माल की बरामदगी और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ जारी है। कार्रवाई एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एएसपी शहर उमेश ओझा और सीओ नगर पूर्व छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, हरिकिशन और राजुराम, कांस्टेबल रामस्वरूप और हरिसिंह तथा साइबर सेल के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बनियान में 40 लाख, बैग में 40 लाख… उदयपुर में ‘कैश का अंडरगारमेंट कनेक्शन’ पकड़ा, 80 लाख के साथ मेहसाणा के तीन लोग गिरफ्तार फुटपाथों पर कब्जे के खिलाफ निगम का बुलडोजर, मीरा कॉलेज के सामने 8 और बस स्टैंड के पीछे 4 झोंपड़े हटाए