24 News Update उदयपुर। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए सांसद डॉ. मन्नालाल रावत एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश किया। घाटोल-प्रतापगढ़ मार्ग पर मंगलवार को हुई भीषण दुर्घटना में केबिन में फंसे चालक को बचाने के लिए सांसद ने अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर राहत कार्य शुरू करवाया।सांसद डॉ. रावत मंगलवार को बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान घाटोल से प्रतापगढ़ मार्ग पर आमलीघाटी के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। सांसद ने जब दुर्घटना देखी तो अपना वाहन रुकवाकर घटना की जानकारी ली।मौके पर पता चला कि एक वाहन चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ है और उसे तत्काल मदद की आवश्यकता है। इस पर सांसद ने तुरंत अपना वाहन और सुरक्षाकर्मियों को भेजकर नजदीकी पुलिस को सूचना दी और मौके पर बुलवाया।इसके बाद सांसद ने स्वयं भी राहगीरों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू करवाया। केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए दूसरी बस से टॉमी मंगवाई गई और केबिन काटने का प्रयास शुरू किया गया। लगातार प्रयासों के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायल अवस्था में उसे घाटोल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर बाधित यातायात को सुचारु करने के लिए क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धारा 370 हटाकर मुखर्जी के सपने को किया साकार : अजीत मांडन; भाजपा देहात ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन राहगीर से लूट के मामले में बाघपुरा पुलिस की कार्रवाई, तीन बाल अपचारी डिटेन, लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद