24 News Update उदयपुर। बाघपुरा थाना पुलिस ने राहगीर के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बाल अपचारियों को डिटेन किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार 22 जून 2026 को प्रार्थी जिग्नेश निवासी आमड़ा, पानरवा ने बाघपुरा थाने में रिपोर्ट दी थी कि 21 जनवरी 2026 को वह अपने घर से अपनी बुआ के घर सरादीत जाने के लिए पानरवा से मादड़ी तक मैक्स वाहन से आया था। इसके बाद वह मादड़ी से पैदल सरादीत जा रहा था।मादड़ी पेट्रोल पंप के आगे पहुंचने पर खाटीकमदी की तरफ से काले रंग की मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और उससे रास्ता पूछा। युवकों ने उसे पहचानने की बात कहते हुए सरादीत छोड़ने का झांसा दिया और बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वे उसे बाघपुरा की तरफ ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पाना बावड़ी तालाब, कातर बाघपुरा के पास ले जाकर मारपीट की और उसका आईटेल कंपनी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और तकनीकी सहयोग से मामले में तीन बाल अपचारियों को डिटेन किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ब्लैक कलर की मोटरसाइकिल (RJ12 MS8890 R15) और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।पुलिस ने तीनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी वेलाराम, सहायक उप निरीक्षक श्यामलाल, कांस्टेबल सचिन (41), जितेंद्र कुमार (1808), बृज कुमार (3292) और महेंद्र सिंह (2548) शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हादसे में केबिन में फंसे चालक को बचाने पहुंचे सांसद डॉ. मन्नालाल रावत महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, 1008 दीपकों से हुई भगवान महेश की महाआरती