उदयपुर, 05 अक्टूबर। झीलों की नगरी उदयपुर में 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही दस दिवसीय भव्य रामलीला की तैयारियों ने सोमवार को विधिवत गति पकड़ ली। निम्बार्क महाविद्यालय परिसर स्थित राड़ाजी स्थानक पर भूमि पूजन किया गया और इसके साथ ही रामलीला के लिए भव्य मंच निर्माण का कार्य शुरू हो गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रीफल, अगरबत्ती एवं भोग अर्पित कर आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई।

श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी के नेतृत्व में हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में दुल्हेसिंह सारंगदेवोत, भंवरलाल शर्मा, मगन जोशी, डॉ. विजय विप्लवी, हरीश मारवाड़ा, अशोक बाबेल, रमेश पुरोहित, दीपक डांगी और धरणीधर तिवारी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। पूजन के बाद मैदान में मंच निर्माण शुरू किया गया।

भूमि पूजन के पश्चात समिति की बैठक भी हुई। इसमें रामलीला के माध्यम से बच्चों और युवाओं को भारतीय सनातन संस्कृति से जोड़ने तथा उनमें संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर चर्चा की गई।

वृंदावन के 40 कलाकार करेंगे श्रीराम कथा का मंचन

संयोजक डॉ. विजय विप्लवी ने बताया कि वृंदावन से आने वाला कलाकार दल 8 अक्टूबर को उदयपुर पहुंच जाएगा। इससे पहले दल के प्रमुख उदयपुर पहुंचकर मंच और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

समिति अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने बताया कि उदयपुर के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर दस दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन के प्रसिद्ध ‘पुष्टिमार्गीय श्री कृष्ण लीला संस्थान’ के करीब 40 वरिष्ठ एवं कुशल कलाकार इसमें भाग लेंगे। कलाकार अपने अभिनय, भाव-भंगिमाओं और संगीतमय संवादों के जरिए श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत करेंगे।

रामलीला का मंचन 9 से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक निम्बार्क कॉलेज मैदान में होगा।

नारद मोह से शुरुआत, राम राज्याभिषेक के साथ समापन

रामलीला की शुरुआत 9 अक्टूबर को नारद मोह और श्रीराम अवतार के प्रयोजन प्रसंग से होगी। इसके बाद श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। 18 अक्टूबर को कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन एवं भव्य राज्याभिषेक के साथ रामलीला के पहले चरण का समापन होगा।

20 अक्टूबर को सेक्टर-14 में रावण दहन

रामलीला महोत्सव के दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर शाम 6 बजे सेक्टर-14 नेला स्थित कल्लाजी बावजी चौराहे पर भव्य रावण दहन किया जाएगा। इस अवसर पर पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजकों ने शहरवासियों से रामलीला और रावण दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading