लुणखंदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत पर विधायक कृपलानी ने जताया गहरा शोक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन 24 News update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लुणखंदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बद्रीलाल भील, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंद्री बाई तथा उनके पोते विशाल भील के असामयिक निधन की अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने गहरा शोक व्यक्त किया।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक कृपलानी ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रातः ही घटना स्थल पर पहुंचकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए तथा मंगलवार देर सायं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे तथा परिवारजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।विधायक कृपलानी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को नियमानुसार शीघ्र हरसंभव सहयोग प्रदान कर राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया।इस दौरान निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समूचे क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा में छात्रों को दिया नशामुक्ति का संदेश, 270 विद्यार्थियों ने लिया विधिक जागरूकता शिविरों में हिस्सा नाथद्वारा में एनर्जी ड्रिंक के भ्रामक प्रचार पर बड़ी कार्रवाई, 1848 कैन सीज; रेड बुल और हेल के सैंपल जांच को भेजे