24 News Udpate शाहपुरा. शाहपुरा में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा द्वारा मंगलवार को शाहपुरा के विभिन्न विद्यालयों में “नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो – नशा कोई स्टाइल नहीं, अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करो” विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।पहला शिविर राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत कई गंभीर बीमारियों के साथ-साथ अपराधों को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।शिविर में अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव आजाद मोहम्मद, न्यायालय स्टाफ दशरथ रेगर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य इकराम उल हक अंसारी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। इस शिविर में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसके बाद दूसरा शिविर आदर्श विद्या मंदिर, शाहपुरा में आयोजित किया गया। यहां न्यायिक अधिकारी मनमीत सिंह मोगा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाले सामाजिक नुकसान और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो समाज भी स्वस्थ और सुरक्षित बनेगा।इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शरीफ, निखिल व्यास, न्यायालय स्टाफ विनोद गुर्जर, पीएलवी रीना देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड़ तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। इस शिविर में लगभग 120 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।दोनों शिविरों में कुल 270 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कानूनी एवं सामाजिक प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रहड़ शिविर में बना भीलवाड़ा का नया रिकॉर्ड: एक ही कैंप में 35 खातों का बंटवारा, 104 किसानों को मिली बड़ी राहत, 208 बीघा से अधिक भूमि का मौके पर निस्तारण, वर्षों पुराने विवादों का हुआ समाधान लुणखंदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत पर विधायक कृपलानी ने जताया गहरा शोक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन