24 News update उदयपुर, 8 सितंबर। जलवायु परिवर्तन को केवल आंकड़ों और चेतावनियों तक सीमित रखने के बजाय रोजमर्रा की जिंदगी और स्थानीय पर्यावरण से जोड़ने के उद्देश्य से उदयपुर में क्लाइमेट चक्रव्यूह फेस्टिवल 2026 का आयोजन 26 और 27 सितंबर को किया जाएगा। दो दिवसीय इस नागरिक-नेतृत्व वाले फेस्टिवल में शहर की झीलों, पहाड़ियों और विभिन्न स्थानों पर 60 से अधिक अनुभव आधारित गतिविधियां आयोजित होंगी। खास बात यह है कि फेस्टिवल में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।आयोजकों के अनुसार देशभर के 150 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं, जलवायु क्षेत्र से जुड़े लोगों, सामाजिक उद्यमियों और कलाकारों ने मिलकर फेस्टिवल की परिकल्पना तैयार की है। इसका नाम महाभारत के ‘चक्रव्यूह’ से प्रेरित है। आयोजकों का कहना है कि जलवायु संकट भी एक जटिल चक्रव्यूह की तरह है, जिससे निकलने का कोई एक रास्ता नहीं है। रोजमर्रा की जिंदगी में प्रकृति से जुड़ाव और छोटे-छोटे बदलाव इसके कई रास्ते हो सकते हैं।फेस्टिवल की थीम ‘नरिशिंग नाउ’ रखी गई है। इसके तहत प्रतिभागियों को सिर्फ जलवायु परिवर्तन की जानकारी देने के बजाय प्रकृति के साथ प्रत्यक्ष अनुभवों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम में बर्ड वॉक, रात में मॉथ्स की खोज, कारीगरों के साथ पत्तों से उपयोगी वस्तुएं बनाना और रिपेयर कैफे जैसी गतिविधियां शामिल होंगी, जहां पुरानी साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की मरम्मत जैसे अनुभव भी मिलेंगे। फेस्टिवल को गेमिफाइड तरीके से तैयार किया गया है। सभी गतिविधियों को सीइंग (आकाश), डूइंग (पृथ्वी) और बीइंग (प्राण) तीन मार्गों में बांटा गया है। गतिविधियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज स्तर दिए गए हैं तथा प्रतिभागियों को अंक भी मिलेंगे। पंजीकरण के बाद उन्हें क्लाइमेट पासपोर्ट दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गतिविधि पूरी करने पर स्टैम्प मिलेगा। प्रतिभागियों की रैंकिंग लाइव लीडरबोर्ड पर दिखाई जाएगी। शीर्ष 30 प्रतिभागियों को 27 सितंबर को विद्या भवन में होने वाले समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।फेस्टिवल में पर्यावरण आधारित गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। शाम के सत्र में इंडी गायक सलमान इलाही, कवि एवं गायक-गीतकार कविश सेठ, लोक कलाकार एवं सामाजिक उद्यमी रितेश गोहिया तथा मोहन वीणा और सितार वादक राघवेंद्र कुमार प्रस्तुतियां देंगे।आयोजक पारुल सेठी डागा, नेटवर्क वीवर, इकोलॉजिकल रिस्टोरेशन एलायंस इंडिया ने कहा कि उत्सव के माध्यम से सामूहिक सोच और भागीदारी को पृथ्वी की देखभाल से जोड़ने का प्रयास है। वहीं राजेश एन. सिंह मेहेर, क्लाइमेट लीड, कम्युनिटी-द यूथ कलेक्टिव एवं वार्तालीप ने कहा कि लोगों में बदलाव केवल जानकारी से नहीं, बल्कि ऐसे अनुभवों से आता है जो किसी मुद्दे को व्यक्तिगत जुड़ाव से जोड़ देते हैं।फेस्टिवल का केंद्रीय स्थल विद्या भवन रहेगा, जहां गतिविधियां सुबह 10:30 से रात 8:30 बजे तक चलेंगी। शहर के विभिन्न सैटेलाइट स्थानों पर अनुभव की प्रकृति के अनुसार सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक कार्यक्रम हो सकते हैं। इनमें भोर की बर्ड वॉक और रात में मॉथ्स की खोज जैसी गतिविधियां शामिल हैं।इच्छुक प्रतिभागी जोह़ो बैकस्टेज ऐप या वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी पसंद के अनुभवों के लिए आरएसवीपी कर सकेंगे। आयोजन की विस्तृत जानकारी वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाकाबंदी देख बाइक घुमाकर भागने लगे, तलाशी में मिला एमडीएमए, डबोक में डीएसटी-थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई विधायक जैन ने की मिनी पाकिस्तान की नई व्याख्या, राष्ट्रभक्त मुस्लिम का फेंका जुमला, बोले— मैंने अखबारों कटिंग देख बयान दिया, अखबार माफी मांगें तो मैं भी मांग लूंगा