24 News Update उदयपुर। वंदे मातरम कमांडो मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा 12 मई 2026 को हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित अमृत सभागार में नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में प्रथम स्थान एवं बिग ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खिलाड़ियों ने अपनी शानदार मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिपाल सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को वर्तमान परिस्थितियों में मार्शल आर्ट को केवल खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताते हुए शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव मजबूत और जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को अनुशासित जीवन अपनाने और फास्ट फूड से दूर रहने की प्रेरणा भी दी। विशिष्ट अतिथि रवि शंकर दमामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज युवाओं के सामने मोबाइल का अत्यधिक उपयोग सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। उन्होंने युवाओं को मोबाइल का संतुलित उपयोग करने और ग्रीष्मकाल में पशु-पक्षियों एवं मानव सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया। इसी क्रम में पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मार्शल आर्ट दैनिक जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा दोनों प्रदान करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नेशनल कराटे टूर्नामेंट में कमांडो कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक और 9 कांस्य पदक सहित कुल 36 मेडल जीतकर प्रथम स्थान एवं बिग ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि के साथ टीम ने मेवाड़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र एवं उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को नियमित व्यायाम, अनुशासन और खेल भावना के साथ देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक सैन्साई भविष्यराज सोनवाल तथा राजस्थान समुराई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट किशन वंदे विशेष रूप से उपस्थित रहे। किशन वंदे ने कहा कि कमांडो मार्शल आर्ट प्रशिक्षण युवाओं को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाता है तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-2” के तहत गोगुंदा पुलिस की कार्रवाई, 10 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार ट्रकों में गुप्त केबिन बनाकर हो रही थी शराब तस्करी, उदयपुर-हनुमानगढ़ में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 1.25 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त