24 News Update उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने उदयपुर और हनुमानगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। उदयपुर में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, उपायुक्त प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत और जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया के नेतृत्व में खेरवाड़ा क्षेत्र के खांडी ओबरी टोल नाके पर ट्रक कंटेनर की तलाशी ली गई। ट्रक के गुप्त केबिन से 330 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई। शराब गुजरात सप्लाई की जा रही थी। मौके से गुजरात निवासी मसरी कोडीयातार गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में 45 कार्टन शराब के 2160 पव्वे जब्त किए गए, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह राठौड़, राहुल शर्मा, कैलाशचंद्र, मांगीलाल, बंशीलाल और शंकरलाल शामिल रहे। हनुमानगढ़ में उपायुक्त पोमाराम रोहिण के नेतृत्व में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर 12 चक्के के ट्रक से अरंडी के छीलकों की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1070 कार्टन शराब जब्त की गई। पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही इस खेप की कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई गई। मौके से आरोपी मंगलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।आबकारी विभाग का कहना है कि प्रदेश में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मेवाड़ का जलवा, 36 मेडल जीतकर टीम बनी नेशनल चैंपियन, भव्य सम्मान समारोह आयोजित उदयपुर में अब तक 21500 से अधिक लोगों ने दर्ज की स्व-गणना