24 News Update सावर. सावर उपखंड क्षेत्र में आज दिनांक 28 मई 2026 को ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर सावर कस्बे में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं मानवता की मिसाल देखने को मिली। अम्बेडकर संघर्ष समिति सावर के अध्यक्ष घनश्याम पंवार के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी तथा आपसी प्रेम और एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर समिति द्वारा मौलाना साहब एवं सावर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष भुरे खां साहब का माला पहनाकर एवं साफा बंधन कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों समाजों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं तथा देश में अमन, शांति और भाईचारे की कामना की।अम्बेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष घनश्याम पंवार ने कहा कि सभी धर्म हमें प्रेम, मानवता और एकता का संदेश देते हैं। समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देते हैं।कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सुरज करण मालावत, पूर्व एएसआई दुर्गालाल सामरिया, समिति मार्गदर्शक उम्मेद सिंह दीदावत, सचिव विनोद पंवार, छोटूलाल पंवार सहित अम्बेडकर संघर्ष समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।ईद-उल-अज़हा के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है तथा लोगों ने इसे सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रो.महेंद्र सिंह ढाका की सेवामुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, MLSU पर सख्त टिप्पणी, अदालत ने कहा— बिना विभागीय जांच सेवा समाप्ति प्रथम दृष्टया मनमानी, प्रो. ढाका ने आज खुद की पैरवी भटेड़ा की पूनम ने NMMS परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, 180 में से 121 अंक लाकर सामान्य वर्ग की मेरिट से हुआ चयन