24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती टामटिया त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सहस्त्र बड़ी औदिच्य ब्राह्मण समाज टामटिया इकाई की महिला एवं पुरुष सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. हितेश रावल, चौखला अध्यक्ष अखिलेश पंड्या एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में महिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से बीना ए. पंड्या को महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, लीना अरविंद जोशी एवं आशा सुरेश पंड्या को उपाध्यक्ष, योगिता हितेश पंड्या एवं दीपांजलि हितेंद्र जोशी को सचिव बनाया गया। इसी प्रकार लीना कमलेश शर्मा एवं कामिनी राहुल पंड्या को कोषाध्यक्ष, उमा मदन पंड्या एवं कविता आशीष पंड्या को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। सक्रिय सदस्यों में सीमा नितिन पंड्या, सोनल निखिल व्यास, अनुसूइया सुरेश जोशी एवं सुषमा हरिशचंद्र जोशी को शामिल किया गया।सलाहकार मंडल में राखी रमेशचंद्र पंड्या, नीता शैलेष शर्मा, विमला इच्छाशंकर पंड्या, शशी विनोद पंड्या, लक्ष्मी डॉ. कृष्णकांत पंड्या, सविता नटवरलाल व्यास, संगीता चेतनलाल पंड्या, रचना गजेंद्र जोशी, शकुंतला प्रवीण जोशी, भारती रमाकांत पंड्या एवं अनिता भूपेंद्र जोशी को सम्मिलित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ. हितेश रावल ने समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक बदलाव की पैरोकार बनने तथा बदलते परिवेश में आवश्यक सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ कुरीतियों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व चौखला अध्यक्ष, शिक्षाविद् हेमेंद्र कुमार भट्ट ने की।विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रेश रावल ने सहस्त्र बड़ी औदिच्य ब्राह्मण समाज जिला डूंगरपुर द्वारा बेणेश्वर में निर्माणाधीन धर्मशाला भवन की प्रगति, फंड एकत्रीकरण एवं सामाजिक अवसरों पर होने वाली फिजूलखर्ची रोकने के प्रयासों की जानकारी दी तथा सभी समाजजनों से सहयोग की अपील की। जिला कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र पाठक ने बकाया राशि शीघ्र जमा कराने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि हर्षद रावल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।शिक्षाविद् शैलेश पंड्या ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नई जिला कार्यकारिणी की समाज विकास योजनाओं एवं पदाधिकारियों की तत्परता की सराहना की। वरिष्ठ सदस्य नटवरलाल व्यास, दिनेश पंड्या ‘राही’, इच्छाशंकर पंड्या, डॉ. कृष्णकांत पंड्या, चेतनलाल पंड्या, विपिन जोशी, हितेंद्र जोशी एवं नितिन पंड्या ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित टामटिया चौखला अध्यक्ष अखिलेश पंड्या का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. हितेश रावल ने चौखला अध्यक्ष एवं महिला कार्यकारिणी को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई। समाजजनों ने नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। संचालन शिक्षाविद् सुरेश पंड्या व आभार विनोद पंड्या ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कांतिलाल व्यास, रमेशचंद्र पंड्या, भूपेंद्र जोशी, हरिश्चंद्र जोशी, राहुल पंड्या, प्रीति पंड्या, शिल्पा जोशी, रंजा जोशी सहित अनेक महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खोडनिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं की जयपुर में वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात, पंचायती राज चुनाव से पहले वागड़ दौरे का आग्रह 100 किलो प्लास्टिक जब्त, 3500 रुपये का वसूला जुर्माना