24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख़ ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 25 के अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है नालियों की सफाई रोड की सफाई एवम रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे नगरपालिका की स्वच्छता रैंकिग में अव्वल आ सके एवम गंदगी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी नगरपालिका में टोलफ्री नंबर 02966251344 पर कॉल कर सफाई, लाईट,नालियों की सफाई आदि के बारे में जानकारी दे सकते है जिससे जल्दी ही समस्या का निराकरण किया जा सके। प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध नगरपालिका की बड़ी कार्रवाई; 100 किलो प्लास्टिक जब्त, 3500 रुपये का वसूला जुर्माना
प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ नगरपालिका सागवाड़ा के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख के निर्देश अनुसार आज प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ठेलों की जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बरामद हुई। राजस्थान एल एस जी के तहत नगर निकायों को इन नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश हैं।
मुख्य कार्रवाई के बिंदु जब्ती और जुर्माना: टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 100 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से मौके पर ही 3500 रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। के अनुसार देश भर में चिन्हित प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध प्रभावी है।
सक्रिय टीम: इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी अमृतलाल मीणा ने किया। टीम में सहायक प्रभारी पंकज शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन (एस बी एम) के एमआईएस दिलीप पाटीदार, भावेश पाटीदार, हितेंद्र सिंह, मुरारी जोशी और वाहन चालक हेमंत जोशी शामिल रहे।अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या विक्रय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे कपड़े के थैलों का उपयोग करें और पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें। भविष्य में भी इस प्रकार की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading