24 News Update उदयपुर। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणामों में एमडीएस स्कूल, उदयपुर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए शहर में नया शैक्षणिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष विद्यालय के सर्वाधिक विद्यार्थियों ने 90 और 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि उदयपुर के अग्रणी विद्यालय के रूप में अपनी पहचान और मजबूत की है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 7 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 49 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। यह उपलब्धि उदयपुर के किसी भी विद्यालय की तुलना में सबसे अधिक बताई जा रही है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह का माहौल रहा।कॉमर्स संकाय की छात्रा मैसी गौड ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उदयपुर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं विज्ञान-गणित वर्ग में पीयूष मेघवाल तथा विज्ञान-बायोलॉजी वर्ग में हिया चंपावत ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विषयवार उपलब्धियों में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। ईवा भंभानी ने बिजनेस स्टडीज़, हर्षिल गुप्ता ने बायोलॉजी तथा अंश अग्रवाल ने फिजिकल एजुकेशन में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय प्रशासन के अनुसार इन सफल विद्यार्थियों में से अधिकांश बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे। इसके बावजूद विद्यार्थियों ने समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए।विद्यालय के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है।लगातार उत्कृष्ट परिणामों के साथ एमडीएस स्कूल ने एक बार फिर साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और योजनाबद्ध मार्गदर्शन विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में 25 मई से शुरू होगा “वंदे गंगा” जल संरक्षण महाअभियान, जनभागीदारी से जल संकट के स्थायी समाधान पर रहेगा जोर नर्सिंग अधीक्षक चंद्र प्रकाश सिसोदिया व विश्वेश्वर त्रिवेदी का सम्मान