उदयपुर, 10 जून। साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए उदयपुर साइबर पुलिस ने विशेष अभियान ‘म्यूल हंटर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और साइबर थाना सहित कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ) श्रीमती माधुरी वर्मा के सुपरविजन और पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने अंजाम दी। पुलिस ने 9 जून को सर्वऋतु विलास निवासी ध्रुव पुत्र जितेंद्र को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस थाना प्रतापनगर में दर्ज प्रकरण संख्या 535/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ध्रुव साइबर पुलिस थाना उदयपुर में दर्ज कई अन्य मामलों में भी वांछित था। इनमें प्रकरण संख्या 20/2026, 21/2026, 24/2026, 27/2026 और 28/2026 शामिल हैं, जिनमें बीएनएस की धोखाधड़ी और साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत जांच चल रही है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी, पुलिस निरीक्षक सुखदेव सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह और हेड कांस्टेबल रूद्रप्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading