उदयपुर, 10 जून। अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण संस्थान की ओर से सेक्टर-14 में प्रस्तावित करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक्सीलेंस सेंटर एवं छात्रावास के भूमि पूजन, शिलान्यास और विशाल समाज सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पहुंचकर राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को 22 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या तथा राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रमुख एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. चतुर्वेदी से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहने का आग्रह किया। भूपेंद्र पंड्या ने बताया कि लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एक्सीलेंस सेंटर एवं छात्रावास समाज के शैक्षणिक और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। दो दिवसीय आयोजन में मेवाड़, वागड़, मालवा, गुजरात सहित देशभर से करीब 10 हजार समाजजन शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में होमात्मक नवकुंडीय हवन, सुंदरकांड पाठ, कलश पूजन, भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह के साथ-साथ समाज गौरव भामाशाह सम्मान समारोह और विशाल सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर आठों चौखला और विभिन्न राज्यों की इकाइयों के प्रतिनिधि घर-घर जाकर आमंत्रण पत्रिका एवं पीले चावल के माध्यम से समाजजनों को निमंत्रण दे रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी एवं बाल आयोग सदस्य डॉ. शैलेंद्र पंड्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोमती शंकर पंड्या, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पंड्या, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रमुख दीनबंधु भट्ट तथा उदयपुर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राहुल व्यास भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘नर्स बनेगी नशा मुक्ति की पहली प्रहरी’: डॉ. पी.सी. जैन ने बताया कैसे समय रहते बचाई जा सकती है जिंदगी ‘म्यूल हंटर’ अभियान में बड़ी सफलता: 5 हजार का इनामी साइबर अपराधी ध्रुव गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित