24 News Updateउदयपुर . जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं सुश्री छवि शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री सूर्यभान सिंह थानाधिकारी, सूरजपोल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी हरिनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से ही पुलिस को छकाते हुए अपने पैतृक निवास (उत्तर प्रदेश के आजमगढ़) की तरफ भाग गया था। जिसे पुलिस टीम ने करीब 1500 किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा।घटना का विवरणः02 सितंबर 2026 को एमबी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में उपचाराधीन हनुमान्त पिता श्री उमा कान्त तिवारी, निवासी धर्मपुरपट्टी, आजमगढ़, उ.प्र. ने पर्चा बयान दिया था कि वह आर्मी कैंट में साफ-सफाई का काम करता था। 30 अगस्त 2026 की रात को उसके साथ काम करने वाले हरिनाथ यादव ने विवाद के बाद जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया। इस संबंध में धारा 109 (1) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इलाज के दौरान 07 सितंबर 2026 को घायल हनुमान्त की मृत्यु हो जाने पर मामले में धारा 103 (1) बीएनएस 2023 (हत्या) की धारा जोड़ी गई।1500 किलोमीटर पीछा कर ऐसे दबोचा आरोपीःघटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी हरिनाथ वारदात के तुरंत बाद उदयपुर से फरार होकर उत्तर प्रदेश भाग गया था और अपनी पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहा था।पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आरोपी के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और मित्रों के यहाँ लगातार दबिश देकर अंततः आरोपी हरिनाथ यादव को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे अग्रिम अनुसंधान जारी है।गिरफ्तार आरोपी का विवरणःहरिनाथ यादव पिता श्री रामराज यादव उम्र 48 वर्ष निवासी कटोही थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)।टीम प्रभारी व सदस्यः- सूर्यभान सिंह थानाधिकारी, सूरजपोल । राजेश पाल सिंह स.उ.नि.। विशेष योगदान शरीफ खान स.उ.नि. । शीशराम स.उ.नि.। चतर सिंह स.उ.नि. । ओमबीर सिंह स.उ.नि. । गणेश लाल हैड कानि. 1251 | शिव लाल कानि. 2495 | विशेष योगदान दिलीप सिंह कानि. 938। मणिराज सिंह कानि. 297 | Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पौने दो करोड़ का डोडा चूरा जब्त, तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन जब्त, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार नवानिया में पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, 200 विशेषज्ञ व विद्यार्थी जुटे