24 News Update उदयपुर . जिला पुलिस अधीक्षक, उदयुपर डॉ. अमृता दुडन के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री छगन पुरोहित वृत्ताधिकारी वृत्त गिर्वा के सुपरविजन में श्री शैतान सिंह नाथावत थानाधिकारी, सायरा के नेतृत्व में टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान 1323.740 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 01 करोड़ 98 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टोयोटा ईटियोस कार और एक बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है।इस तरह दी गई कार्रवाई को अंजामःथानाधिकारी सायरा को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि सग्गा से काम्बा जाने वाली रोड पर घाटे के अंदर कुछ तस्कर कट्टों से भरी गाड़ियों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक सफेद रंग की ईटियोस कार (नंबर RJ 19 TA 2171) और एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप खड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखकर गाड़ियों में मौजूद तस्कर अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भागने में सफल रहे। पुलिस टीम ने जब दोनों वाहनों की तलाशी ली, तो उनमें प्लास्टिक के कट्टों में भरा भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कुल 66 कट्टे जब्त किए, जिनका कुल वजन 1323.740 किलोग्राम पाया गया।फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेज बरामदःवाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन, आधार कार्ड, फर्जी नंबर प्लेटें और अन्य संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 08/15 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।टीम प्रभारी व सदस्यः- शैतान सिंह नाथावत थानाधिकारी, सायरा। राजेन्द्र सिंह सउनि । रामदयाल हैड कानि. 1939 | नरेन्द्रसिंह डैड कानि. 2771 | रूपाराम कानि. 557। लोकेन्द्र सिंह कानि. 3109। (विशेष भूमिका) गुमान सिंह चालक कानि. 275 | पुष्पराज सिंह कानि. 693। काना पुरी कानि. 1058। मुकेश चालक कानि.। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिग ब्रेकिंग : नगर निगम के भूखंड घोटाले में विपिन कोठारी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से लीज डीड जारी कराने का आरोप सूरजपोल थाना पुलिस की बड़ी कामयाबीः हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 1500 किमी पीछा कर दबोचा