उदयपुर। नकदी छिपाने का ऐसा तरीका कि तलाशी लेने वाली पुलिस भी चौंक जाए। किसी ने 20 लाख रुपए बनियान के भीतर छिपा रखे थे तो किसी ने बैग में नोटों के बंडल भर रखे थे। सूरजपोल थाना पुलिस ने बुधवार रात कार्रवाई कर तीन लोगों के कब्जे से 80 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद की। तीनों गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, वे इस रकम को हवाला का पैसा बता रहे थे। नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने राशि जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर की रात सूरजपोल थाने की हॉक में तैनात कांस्टेबल शिवलाल (2495) को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। उनके पास हथियार होने या किसी वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई थी। सूचना पर थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बताए गए हुलिए के आधार पर तीनों को पकड़कर पूछताछ की। हथियार होने से इनकार करने वाले तीनों ने पूछताछ में अपने पास 80 लाख रुपए होने की बात बताई।

तलाशी में खुला बनियान और बैग का राज
पुलिस ने तलाशी ली तो नकदी छिपाने के अलग-अलग तरीके सामने आए। हार्दिक कुमार प्रजापति ने अपनी बनियान के अंदर 20 लाख रुपए छिपा रखे थे, जबकि उसके बैग से भी 20 लाख रुपए मिले। इस तरह उसके पास से कुल 40 लाख रुपए बरामद हुए। जयेश भाई प्रजापति की बनियान के अंदर से 20 लाख रुपए मिले, जबकि दिनेश भाई पटेल के बैग से 20 लाख रुपए बरामद किए गए। इस तरह कुल 80 लाख रुपए मिले। पूरी रकम 500-500 रुपए के नोटों के 16 हजार नोटों के रूप में थी।

मेहसाणा के रहने वाले हैं तीनों
पकड़े गए आरोपियों में हार्दिक कुमार प्रजापति (34) पुत्र दशरथ भाई निवासी पाजोट, थाना व जिला मेहसाणा; जयेश भाई प्रजापति (44) पुत्र सोमा भाई निवासी जोट, थाना व जिला मेहसाणा और दिनेश भाई पटेल (59) पुत्र भगवान दास निवासी कोरवडा, तालुका व थाना विजापुर, जिला मेहसाणा (गुजरात) शामिल हैं। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व छवि शर्मा के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व सूरजपोल थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने किया। टीम में उपनिरीक्षक शिवदत्त सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शीशराम और महेश, हेड कांस्टेबल गणेशलाल (1251), कांस्टेबल हितेन्द्र सिंह (3103), गणिराज सिंह (297), शिवलाल (2495) और शंकर (231) शामिल थे। कांस्टेबल शिवलाल और शंकर की विशेष भूमिका रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading