24 News Update उदयपुर। नगर निगम उदयपुर के भूखंडों से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में एसओजी ने वांछित अभियुक्त विपिन कोठारी को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अनुसार, वर्ष 2004 में नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) उदयपुर से नगर निगम को हस्तांतरित भूखंडों में खाली एवं निरस्त भूखंडों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके आधार पर नगर निगम से लीज डीड जारी करवाने का मामला सामने आया था।
मामले में पुलिस थाना सूरजपोल में प्रकरण संख्या 97/2022 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत अनुसंधान किया गया। टृवंटी फोर न्यूज को एसओजी से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी के मुताबिक अनुसंधान में सामने आया कि अभियुक्त विपिन कोठारी ने सहआरोपी विक्रम कुमार ताकड़िया, नितेश कोठारी, हेमलता कांकरिया, राकेश सोलंकी उर्फ बुक्का, निर्मल टेलर उर्फ गोपाल, भागीरथ गायरी, दीपक कुमावत, दीपक सिंह चौहान और राजदीप सिंह के साथ मिलकर कई भूखंडों के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नगर निगम उदयपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कथित मिलीभगत कर भूखंडों की लीज डीड जारी करवाई गई। टृवंटी फोर न्यूज को एसओजी से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी के अनुसार, इन भूखंडों के संबंध में स्वयं के नाम मुख्तियारनामा आम का निष्पादन करवाने के बाद उन्हें आगे विक्रय भी किया गया।

एसओजी यूनिट उदयपुर की कार्रवाई
उप महानिरीक्षक पुलिस एसओजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन एवं निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक एसओजी कुन्दन कंवरिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी यूनिट उदयपुर मुकेश कुमार सोनी की टीम ने प्रकरण में वांछित विपिन कोठारी की लगातार तलाश के बाद उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। टृवंटी फोर न्यूज को एसओजी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 15 सितंबर 2026 तक पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। एसओजी द्वारा उससे पूछताछ कर मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने, लीज डीड जारी करवाने और भूखंडों के लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।टृवंटी फोर न्यूज को एसओजी से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी के मुताबिक, इस प्रकरण में विपिन कोठारी सहित अब तक कुल 9 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में अन्य संभावित संलिप्त आरोपियों और भूखंडों से जुड़े पूरे नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading